Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » गाजीपुर » अवैध कब्जे की साजिश नाकाम: गाजीपुर पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचा, मारपीट व तोड़फोड़ मामले में हुई कार्रवाई

अवैध कब्जे की साजिश नाकाम: गाजीपुर पुलिस ने दो आरोपितों को दबोचा, मारपीट व तोड़फोड़ मामले में हुई कार्रवाई

Share this post:

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने अवैध कब्जा, मारपीट और तोड़फोड़ की साजिश को नाकाम करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। मामला मुहल्ला तुलसीसागर लंका, थाना कोतवाली गाजीपुर का है। जानकारी के अनुसार, वादिनी श्रीमती सुमित्रा देवी पत्नी स्व. शिवगोविन्द यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 8 नवंबर की रात लगभग 3 से 4 बजे के बीच विपक्षीगण उनके मकान पर जबरन कब्जा करने पहुंचे। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट, तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मु.अ.सं. 859/2025 धारा 191(2), 191(3), 333, 324(5), 115(2), 127(2), 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने दोनों आरोपितों को महराजगंज हाईवे तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुकेश सिंह (35) पुत्र स्व. जयप्रकाश सिंह, निवासी ताड़ीघाट, थाना सुहवल, प्रवीण सिंह उर्फ लव (29) पुत्र विजय कुमार सिंह, निवासी बरहपुर, थाना नंदगंज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मुकेश सिंह के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अवैध कब्जा, मारपीट और धमकी के गंभीर आरोप शामिल हैं। वहीं प्रवीण सिंह उर्फ लव के विरुद्ध भी एक मुकदमा कोतवाली गाजीपुर में दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना कोतवाली गाजीपुर के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x