Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » भक्ति, अध्यात्म और आस्था में डूबे काशी के घाट — मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन, सतुआ बाबा आश्रम में लिया संतों का आशीर्वाद

भक्ति, अध्यात्म और आस्था में डूबे काशी के घाट — मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन, सतुआ बाबा आश्रम में लिया संतों का आशीर्वाद

Share this post:

वाराणसी, 06 नवम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार की सुबह बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने शहर के कोतवाल माने जाने वाले भगवान काल भैरव का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुँचे और षोडशोपचार विधि से भगवान विश्वनाथ का पूजन-अर्चन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, कल्याण और शांति की कामना की।पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में विशेष पूजा संपन्न की और बाबा के चरणों में नमन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम पहुँचे, जहाँ उन्होंने आश्रम परिसर स्थित शिव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने सतुआ बाबा के शिष्य महंत संतोष दास जी महाराज से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में शांति, समृद्धि और सद्भाव की प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और सुशील सिंह भी मौजूद रहे।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बुधवार की शाम वाराणसी पहुँचे थे। आगमन के बाद उन्होंने नमो घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। तत्पश्चात क्रूज से उन्होंने गंगा तटों पर सजे दीपों के भव्य दृश्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “काशी आज आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का जीवंत प्रतीक बन चुकी है।”

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x