Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी के 84 घाटों पर जगमगाएंगे 15 लाख दीप, 01 नवंबर से काशी गंगा महोत्सव, 05 को देव दीपावली

काशी के 84 घाटों पर जगमगाएंगे 15 लाख दीप, 01 नवंबर से काशी गंगा महोत्सव, 05 को देव दीपावली

Share this post:

वाराणसी। दीपों के पर्व देव दीपावली पर इस वर्ष काशी अद्भुत दिव्यता के साथ दमकेगी। मण्डलायुक्त एस. राजलिंगम ने बताया कि परंपरा के अनुसार इस बार भी देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन 01 नवंबर से 05 नवंबर 2025 तक किया जाएगा। इस दौरान काशी के 84 घाटों पर 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे, जिससे संपूर्ण नगरी स्वर्गिक प्रकाश से आलोकित होगी। राजघाट पर 01 से 04 नवंबर तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जबकि 05 नवंबर को पूरे शहर में देव दीपावली उत्सव मनाया जाएगा। इस वर्ष आयोजन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के न्यायालय शुल्क एवं स्टाम्प पंजीयन राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल दीप प्रज्वलित कर करेंगे। मण्डलायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के मार्गदर्शन में इस बार महोत्सव को एक नए भव्य रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। काशी गंगा महोत्सव के दौरान काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता कलाकार भी नमो घाट पर प्रस्तुतियाँ देंगे। पर्यटन विभाग एवं महोत्सव समिति द्वारा 10 लाख से अधिक मिट्टी के दीपों की व्यवस्था की गई है। दीप, तेल और बाती का वितरण 31 अक्टूबर से राजघाट से शुरू होगा। सभी दीप एक साथ जलाए जाएंगे। देव दीपावली की शाम वाराणसी की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाती 25 मिनट की काशी कथा का 3D प्रोजेक्शन मैपिंग शो और 8 मिनट का लेजर शो आयोजित किया जाएगा। इसमें भगवान शिव-पार्वती विवाह, भगवान विष्णु की कथा, बुद्ध उपदेश, कबीर व तुलसी की भक्ति धारा तथा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय की गौरवगाथा दर्शाई जाएगी। इसके अलावा काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार के सामने ग्रीन आतिशबाज़ी का आकर्षक प्रदर्शन रात्रि 8 बजे होगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ उत्सव उल्लासमय होगा।महोत्सव के दौरान पांचों दिन देश-विदेश के प्रख्यात कलाकारों की सांगीतिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी, जो पर्यटकों को काशी की कला, संस्कृति और अध्यात्म से रूबरू कराएंगी। पत्रकार वार्ता में मण्डलायुक्त के साथ नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और सीडीओ प्रखर कुमार सिंह मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x