Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » हनुमान जयंती पर सहरोई गांव में सजेगा रामकथा का दरबार

हनुमान जयंती पर सहरोई गांव में सजेगा रामकथा का दरबार

Share this post:

चंदौली। सकलडीहा क्षेत्र के सहरोई गांव में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया गया है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवयुवक मंगल दल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित कथा का वाचन काशी के कथावाचक पंडित नीरजानन्द शास्त्री करेंगे।

मुख्य यजमान राहुल मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उल्लास के साथ श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के क्रम में एक नवंबर को सुबह आठ बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सायंकाल संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। कथा के प्रत्येक दिन समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल