Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » आरक्षी को गोली मारने वाले तीन असलहा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

आरक्षी को गोली मारने वाले तीन असलहा तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Share this post:

 वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में पुलिस आरक्षी को गोली मारकर फरार हुए तीन कथित असलहा तस्करों को पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान तीनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर दो देशी पिस्टल, एक अवैध रिवाल्वर, कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे लंका पुलिस टीम असलहा तस्करों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास असलहा बेचने पहुंचे आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली लगने से आरक्षी अमित कुमार शुक्ला घायल हो गए। इसके बाद आरोपी राज विश्वकर्मा, अंजनी नंदन झा और राजू तिवारी स्कूटी से फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 30 अक्टूबर की रात असलहा बेचने के उद्देश्य से बृज इन्क्लेव अपार्टमेंट के पास पहुंचे थे। पुलिस के पहुंचने पर पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद वे बिहार भागने की फिराक में थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल .32 बोर मय मैगजीन, एक अवैध रिवाल्वर .32 बोर, छह खोखा कारतूस .32 बोर, दो जिंदा कारतूस .32 बोर और पुलिस टीम द्वारा चलाए गए पांच खोखा कारतूस 9 एमएम बरामद किए हैं। इसके अलावा 625 रुपये नकद, मोटोरोला का एक एंड्रॉयड फोन, एक आईफोन, एक की-पैड मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्कूटी भी बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज विश्वकर्मा (21) निवासी अस्सी घाट, थाना भेलूपुर, हाल पता गढ़वाघाट रमना, थाना लंका, अंजनी नंदन झा (24) निवासी बी-1/151-80, थाना भेलूपुर और राजू तिवारी (21) निवासी रामपुर खरेया, थाना कुचायकोट, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में लंका थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार, निरीक्षक सत्यप्रकाश, उपनिरीक्षक प्रिंस तिवारी, सौरभ तिवारी, अभय नारायण सिंह, हरनारायण, मुख्य आरक्षी विक्रांत सिंह तथा आरक्षी सूरज सिंह, कृष्णकांत पांडेय, पवन यादव, आशीष तिवारी, हृदय कुमार, कमल सिंह, अभिषेक सिंह और सर्विलांस सेल के प्रशांत तिवारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल