वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर स्थित निर्वाचन वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर वहां सुरक्षित रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा खिड़की और रोशनदानों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बाहरी सुरक्षा की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा गार्डों की शिफ्टवार तैनाती की जानकारी लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने को कहा।
Post Views: 12










