Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » निर्भीक पत्रकारिता के लिए आनंद सिंह अन्ना को मिली नई जिम्मेदारी

निर्भीक पत्रकारिता के लिए आनंद सिंह अन्ना को मिली नई जिम्मेदारी

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था चंद्रा साहित्य परिषद (ट्रस्ट) ने काशी के वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह अन्ना को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। बुधवार को इंदिरा नगर, चितईपुर स्थित परिषद कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. कवि राम नरेश ‘नरेश’ ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारी की घोषणा की।

इस अवसर पर आनंद सिंह अन्ना के 57वें जन्मदिवस पर केक काटकर उन्हें बधाई दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. कवि राम नरेश ‘नरेश’ और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह ‘विकास’ ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और साहसपूर्ण जीवन की मंगलकामना की।

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह ‘विकास’ ने कहा कि आनंद सिंह अन्ना ने निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी कार्यक्षमता और पत्रकारिता दक्षता में निरंतर वृद्धि हो तथा बाबा भोलेनाथ की असीम कृपा सदैव उन पर बनी रहे।

नवनियुक्त राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी आनंद सिंह अन्ना ने परिषद के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। साहित्य, समाज और पत्रकारिता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ परिषद की गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक एवं निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल