Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » फन एंड जॉय क्लब के डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया गरबा

फन एंड जॉय क्लब के डांडिया महोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया गरबा

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक संस्था फन एंड जॉय क्लब की ओर से करवा चौथ की पूर्व संध्या पर मंगलवार को गुरुबाग स्थित न्यू केसरी रेस्टोरेंट के सभागार में भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें क्लब की सदस्याओं ने उत्साह और उमंग के साथ डांडिया नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भी भाग लिया।

क्लब की अध्यक्ष तनुश्री अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी डांडिया नृत्य के साथ हाउजी, विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में राखी अरोड़ा, प्रतिमा सिंह, समता राजन और रजनी गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयोजकों की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पैट्रन नेहा भारद्वाज और डायरेक्टर सुनीता भार्गव एवं कीर्ति मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सदस्यों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा जायसवाल ने किया।

महोत्सव में अध्यक्ष तनुश्री अग्रवाल, सचिव इंदू खंडेलवाल, सुगंधा, सुलोचना, सुमन, संगीता गुप्ता, किरण पाठक, अलका पटेल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल