Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मणि बेन द्विवेदी बनीं जिला अध्यक्ष,नवभारत साहित्य परिषद ने सौंपी जिम्मेदारी, काव्य गोष्ठी में साहित्य और संस्कृति की बही रसधार

मणि बेन द्विवेदी बनीं जिला अध्यक्ष,नवभारत साहित्य परिषद ने सौंपी जिम्मेदारी, काव्य गोष्ठी में साहित्य और संस्कृति की बही रसधार

Share this post:

वाराणसी। नवभारत साहित्य परिषद, मिशन न्यू इंडिया ने वरिष्ठ कवयित्री मणि बेन द्विवेदी को वाराणसी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील दत्त मिश्रा ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में साहित्यिक गतिविधियों को गति मिलेगी और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

नियुक्ति पर उपस्थित साहित्यकारों ने मणि बेन द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करने और जनहित को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर शुक्रवार की शाम आलोक नगर कॉलोनी में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मणि बेन द्विवेदी ने मां सरस्वती की वंदना और पूजन के साथ किया। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार हीरालाल मिश्र मधुकर ने की, जबकि संचालन डॉ. नागेश शांडिल्य ने किया।

गोष्ठी में काशी की परंपरा, संस्कृति और महत्ता को केंद्र में रखकर कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ के दौरान श्रोताओं ने तालियों से रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया। साहित्यिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र अलंकार, डॉ. सुनील दत्त मिश्रा, डॉ. नसीमा निशा, मधुलिका राय, रितु दीक्षित, कैलाश सिंह विकास, मो. आमिर, जयप्रकाश मिश्र धानापुरी, टीकाराम शर्मा आचार्य, शंभूनाथ शास्त्री, मुनी जी तिवारी, विक्रम कुमार, राकेश चौबे, आमिर खान और राम जतन पाल सहित अन्य साहित्यकारों ने काव्य पाठ किया।

अध्यक्षीय संबोधन में हीरालाल मिश्र मधुकर ने कहा कि वर्तमान समय में अपनी संस्कृति, सभ्यता और नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। साहित्यकारों का दायित्व है कि वे अपनी रचनाओं के माध्यम से युवा पीढ़ी को इन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करें।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल