Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में स्वच्छता अभियान, पुराने रिकॉर्ड हटाए गए

बरेका में स्वच्छता अभियान, पुराने रिकॉर्ड हटाए गए

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत शुक्रवार को विभिन्न कार्यालयों एवं परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अनावश्यक सामग्री से मुक्त बनाना है।

अभियान के तहत जनसंपर्क कार्यालय एवं स्टोर में साफ-सफाई कर पुराने अभिलेखों और अनुपयोगी सामान को हटाया गया। इससे कार्यालय परिसर को अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में पहल की गई। कर्मचारियों को कार्यस्थल पर नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में लेखा विभाग के जनरल फाइनेंस, डब्ल्यूएमएस अनुभाग, स्टोर फाइनेंस एवं स्थापना अनुभाग में भी विशेष सफाई की गई। कार्यालयों में रखे पुराने रिकॉर्ड और अनुपयोगी सामग्री हटाकर परिसर को व्यवस्थित किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के आईपीएफ चैंबर, पोस्ट क्षेत्र के आसपास, बैरक संख्या एक एवं तीन के सामने तथा फायर टेंडर रूम में भी साफ-सफाई की गई। इन स्थानों पर जमा अनावश्यक सामग्री को हटाकर बेहतर रखरखाव पर जोर दिया गया।

स्पेशल कैंपेन 6.0 के माध्यम से कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ कर्मचारियों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की भावना विकसित की जा रही है। बरेका प्रशासन द्वारा कार्यस्थलों की साफ-सफाई, बेहतर रखरखाव और अनावश्यक सामग्री के निस्तारण को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल