वाराणसी। महमूरगंज स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में दुर्गा माता, रंगणेश्वर महादेव और मनोकामना हनुमान जी का वार्षिक श्रृंगार किया गया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।मंदिर के पुजारी पंडित हरे कृष्ण तिवारी ने बताया कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ आरंभ हुआ। पाठ की पूर्णाहुति पर विधि-विधान से हवन और देवी-देवताओं का भव्य श्रृंगार किया गया। विजयादशमी के दिन सुबह नौ बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। इसमें लगभग 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुजारी पंडित हरे कृष्ण तिवारी, राधेश्याम मौर्य ‘पहलवान’, समाजसेवी संदीप मौर्य, पवन श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार, अनिल प्रजापति और अजय कुमार बबलू का विशेष सहयोग रहा।










