Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में मां दुर्गा की आरती के साथ सुख-समृद्धि की कामना

बरेका में मां दुर्गा की आरती के साथ सुख-समृद्धि की कामना

Share this post:

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार को कृष्टि परिषद की ओर से दुर्गा पूजा समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने मां दुर्गा की विधिवत आरती कर बरेका परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की।

पूजा स्थल पर मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती हुई। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। महाप्रबंधक ने मां दुर्गा के चरणों में नमन कर रेलकर्मियों और उनके परिवारों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। समारोह में उपस्थित अधिकारियों और अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना में भाग लिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, पारंपरिक आस्था और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली। दुर्गा पूजा समारोह ने आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और सामुदायिक एकजुटता की भावना को भी मजबूत किया।

कृष्टि परिषद की ओर से आयोजित इस समारोह में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उल्लास का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, निजी सचिव, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर अरुण शाह, अनुपम चौधरी, आंकड़ा संसाधन प्रबंधक अमित सिकदर, उदयन चटर्जी और सुदीप चक्रवर्ती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल