Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » विरासत और विकास का संगम : काशी 3.0’ पुस्तक का लोकार्पण

विरासत और विकास का संगम : काशी 3.0’ पुस्तक का लोकार्पण

Share this post:

 

वाराणसी। सर्किट हाउस में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल ने ‘विरासत और विकास का संगम : काशी 3.0’ पुस्तक का लोकार्पण किया। पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी में हुए विकास कार्यों, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल और संगठनात्मक गतिविधियों का उल्लेख किया गया है।

इस अवसर पर जगदीश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काशी ने अपनी प्राचीन सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास की दिशा में नई प्रगति की है। विकास परियोजनाओं, काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से शहर में व्यापक बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि काशी में विरासत और विकास का समन्वय देश के लिए एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

पुस्तक में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के कार्यकाल के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं से संवाद और जनसरोकारों से जुड़े प्रयासों को भी स्थान दिया गया है। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने तथा स्वच्छता अभियान, सेवा पखवाड़ा और जनसमस्याओं के समाधान जैसे कार्यों का उल्लेख है। पुस्तक के माध्यम से उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

पुस्तक की परिकल्पना भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की है। इसका संपादन महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय ने किया, जबकि डिजाइन एवं सह-संयोजन की जिम्मेदारी प्रकाशन विभाग के गणपति यादव ने निभाई।

कार्यक्रम में महानगर प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, महानगर मंत्री पूजा दीक्षित और अजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय, शिवांग दुबे, अमित खरे, मधुप सिंह, हीरा यादव तथा मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल