Follow us on

Home » काशी विद्या पीठ » काशी विद्यापीठ में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश

काशी विद्यापीठ में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में मंगलवार को ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को उजागर करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एमए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने ‘नशा मुक्त भारत’ और ‘नशे की लत’ विषय पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे की शुरुआत, इसकी बढ़ती लत तथा व्यक्ति, परिवार और समाज पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को दर्शाया गया। साथ ही नशे की गिरफ्त से बाहर निकलने और स्वस्थ, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और समाज में नशीले पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त जीवन के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेखा जायसवाल एवं डॉ. रश्मि सिंह ने किया।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल