Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में सतर्कता की परीक्षा, स्टोर विभाग अव्वल

बरेका में सतर्कता की परीक्षा, स्टोर विभाग अव्वल

Share this post:

 

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत सोमवार को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में रोचक एवं ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता और जवाबदेही की भावना को मजबूत करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह, दिव्यांग कर्मचारी एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक नन्द कुमार राजू, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक प्रतिभा कुमारी तथा कार्यालय अधीक्षक यासमीन फातिमा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस पहल ने कार्यस्थल पर समावेशिता, समान अवसर और सहभागिता का प्रेरक संदेश दिया।

प्रतियोगिता में बरेका के नौ विभागों की टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में चार कर्मचारी शामिल थे। छह चरणों में आयोजित प्रश्नोत्तरी में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और विषयों की समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्टोर विभाग ने प्रथम, चिकित्सा विभाग ने द्वितीय और लेखा विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दर्शक दीर्घा में मौजूद टेक्नीशियन बाबू राज पटेल और सीनियर फार्मासिस्ट शिवेंद्र नवल ने भी प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर सराहना बटोरी। कार्यक्रम में दर्शकों सहित कुल 60 कर्मचारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने प्रतिभागियों का आभार जताते हुए आयोजन को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी लिए। उन्होंने दैनिक कार्यों में नियमों के पालन, निष्पक्ष निर्णय और सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह ने कहा कि ऐसी गतिविधियां कर्मचारियों में सतर्कता, पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही की भावना विकसित करती हैं तथा भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देती हैं।

प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में मुख्य सतर्कता निरीक्षक सुधीर कुमार जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल