Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » प्रकृति की भक्ति’ चित्रकला में तेजस को प्रथम पुरस्कार

प्रकृति की भक्ति’ चित्रकला में तेजस को प्रथम पुरस्कार

Share this post:

 

वाराणसी। प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण प्रेम की भावना को बच्चों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘प्रकृति की भक्ति’ अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता में तेजस कुमार सिंह को प्रथम पुरस्कार मिला। इस उपलब्धि पर शिक्षिका कल्पना तिवारी ने उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया।

लंदन निवासी संदीप शर्मा के प्रकृति प्रेम से प्रेरित इस अभियान को शिक्षिका कल्पना तिवारी काशी में पिछले कई वर्षों से निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को आशापुर स्थित रुद्रा अपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम में तेजस के पिता आशीर्वाद सिंह को लंदन से भेजे गए प्रकृति संरक्षण संदेश से जुड़े पुरस्कार स्वरूप सामग्री, लोगों और बैग प्रदान किए गए।

पुरस्कार मिलने से बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। अभियान का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल