Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » चिरईगांव में ‘प्रकृति ही भक्ति है’ अभियान के तहत पुरस्कार वितरण समारोह, प्राकृतिक रंगोली ने मोहा मन

चिरईगांव में ‘प्रकृति ही भक्ति है’ अभियान के तहत पुरस्कार वितरण समारोह, प्राकृतिक रंगोली ने मोहा मन

Share this post:

 

वाराणसी। विकासखंड चिरईगांव के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘प्रकृति ही भक्ति है’ विषय पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने लेखन, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ‘प्रकृति ही भक्ति है’ के लोगो वाले विशेष बैग एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

समारोह में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ की भावना को साकार करती प्राकृतिक रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्राकृतिक रंगों, अनाज, फूलों और पत्तियों से तैयार रंगोली के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। इसे तैयार करने में कंपोजिट विद्यालय खानपुर के विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि विद्यालय के बच्चे प्रतियोगिताओं में भी विजेता रहे। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना की।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिकांत कुशवाहा, भाजपा मंत्री रेखा चौहान, ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र शंकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय झांझूपुर में भी ‘प्रकृति ही भक्ति है’ विषय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इको क्लब और ‘मिशन लाइफ’ के तहत विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपने जुड़ाव को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रमों को सफल बनाने में एआरपी रश्मि त्रिपाठी (विज्ञान), प्राथमिक विद्यालय चांदपुर की शिक्षिका कल्पना तिवारी, कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर की सीमा श्रीवास्तव तथा कंपोजिट विद्यालय झांझूपुर की शशि सिंह का विशेष योगदान रहा। समारोह का संचालन कंपोजिट विद्यालय झांझूपुर के प्रधानाध्यापक कृष्ण सहाय ने किया।

प्रकृति ही भक्ति है अभियान को आगे बढ़ाने में शिक्षिका कल्पना तिवारी की पहल उल्लेखनीय रही। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल