Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » बरेका में स्वच्छता अभियान तेज, कार्यस्थलों से कचरा हटाकर अनुरक्षण पर जोर

बरेका में स्वच्छता अभियान तेज, कार्यस्थलों से कचरा हटाकर अनुरक्षण पर जोर

Share this post:

 

वाराणसी। रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों एवं महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 और स्पेशल कैंपेन 6.0 के तहत व्यापक स्वच्छता एवं अनुरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रशासनिक भवन, कार्यशालाओं, कार्यालयों, अतिथि गृहों और आवासीय परिसरों में साफ-सफाई के साथ कार्यस्थलों को सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अभियान के तहत प्रशासनिक भवन के सीलिंग पंखों की सफाई की गई। अधिकारियों के विश्राम गृह (ओआरएच) एवं अतिथि गृह (ओजीएच) में एयर कंडीशनर के फिल्टर साफ किए गए तथा गीजरों की कार्यक्षमता की जांच की गई। प्रशासनिक भवन स्थित विद्युत उपकेंद्र और उसके आसपास सफाई के साथ बाथरूम की विशेष सफाई कराई गई। वहीं, ओआरएच की रसोई में गहन सफाई कर स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण बनाए रखने की पहल की गई।

बरेका की वर्कशॉप में भी विशेष सफाई अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर उगी घास और जमा कचरे को हटाया गया। कर्मशाला में लोको ट्रैक्शन शॉप की लाइन संख्या 10 एवं 11 के ट्रैक की सफाई की गई। इसके अलावा वर्कशॉप के बाहर बीजी गेट के पास भी साफ-सफाई कराई गई। कर्मचारियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए वर्कशॉप तथा आवासीय कॉलोनी में फॉगिंग भी कराई गई।

स्पेशल कैंपेन 6.0 के अंतर्गत मुख्य विद्युत सेवा अभियंता के निर्देशन में विद्युत अनुरक्षण विभाग ने अनुरक्षण क्षेत्र-1, 2 एवं 3 सहित सीटीएस, एमएसएस, टूल रूम, मॉड सेल और स्मॉल टूल के साथ विभिन्न कार्यालय परिसरों में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान जमा कचरे और अनावश्यक सामग्री को हटाकर कार्यस्थलों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया।

 

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल