वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत सोमवार को राजभाषा लिखित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में राजभाषा हिंदी, हिंदी भाषा एवं साहित्य तथा सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने प्रश्नों के माध्यम से अपने हिंदी ज्ञान और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कर्मचारियों में उत्साह के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।
राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य कर्मचारियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित करना तथा कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। बरेका में राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।











