Follow us on

Home » काशी विद्या पीठ » स्वस्थ तन-मन से ही बनेगा नशामुक्त और सशक्त राष्ट्र : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी

स्वस्थ तन-मन से ही बनेगा नशामुक्त और सशक्त राष्ट्र : प्रो. आनन्द कुमार त्यागी वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी एवं अन्य विदेशी भाषा विभाग की ओर से भारत सरकार के ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत रविवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मानविकी संकाय से शुरू होकर समाज चौराहे तक गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि सुंदर समाज का निर्माण तभी संभव है, जब देश को नशे से मुक्त किया जाए। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र एवं समाज के विकास में करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा समाज के विभिन्न वर्गों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को मजबूत करना रहा। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष एवं संयोजक डॉ. नीरज धनकड़, प्रो. नलिनी श्याम कामिल, डॉ. नवरत्न सिंह, डॉ. कविता आर्या, डॉ. नीरज सोनकर, डॉ. रीना चटर्जी, डॉ. किरन सिंह, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. प्रयोदीप हलदर, प्रिंस प्रताप शेरा (एम्बेसडर), बाली योगेश्वर राव, खुशी राय, अंशिका कुशवाहा (एम्बेसडर), प्रियाशी मिश्रा, अनुराग यादव, मोइन अहमद, निसार अहमद, आदित्य प्रताप सिंह, हर्ष गुप्ता, निधि मिश्रा, नम्रता सिंह, नंदिनी सेठ, आशुतोष पांडे, निधि केसरी, हर्षित राय, इंशा फातिमा, साक्षी पटेल, सौम्या यादव, संस्कृति जायसवाल, राज प्रताप, श्रुति सिंह, संचित सोनी, उन्नति वर्मा, नेहा सिंह, रिमझिम शर्मा, शायरीन बानो, खुशी शर्मा, नैंसी चौरसिया सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x