Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी में गूंजा सोनार समाज की एकता और अधिकार का स्वर

काशी में गूंजा सोनार समाज की एकता और अधिकार का स्वर

Share this post:

वाराणसी। धर्म, संस्कृति और परंपरा की नगरी काशी में रविवार को सोनार समाज की एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी का बड़ा संदेश देखने को मिला। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित सोनार महा समागम में उत्तर प्रदेश के 35 जिलों के अलावा मध्य प्रदेश और बिहार से आए प्रतिनिधियों समेत हजारों समाजजनों ने सहभागिता की। समागम में समाज की एकता, सम्मान, अधिकार, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी को लेकर व्यापक मंथन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर तथा महाराजा अजमीढ, महाराज अंबरीष और संत शिरोमणि नरहरि दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के चेयरमैन एवं कार्यक्रम के आयोजक रवि सर्राफ ने कहा कि उनकी टीम ने प्रदेश के करीब 35 जिलों का दौरा कर समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और संगठित प्रयासों के माध्यम से सामाजिक अधिकारों और सम्मान की आवाज को मजबूती दी जा सकती है।

समागम में वक्ताओं ने समाज की वर्तमान स्थिति, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर विचार रखे। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी चुनावों में सोनार समाज अपनी जनसंख्या के अनुपात में राजनीतिक प्रतिनिधित्व और टिकटों की मांग करेगा। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में समाज की कोर कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया, जो स्थानीय मुद्दों को राजनीतिक दलों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखेगी।

समाज की मांगों को लेकर सरकार को व्यापक ज्ञापन सौंपने की भी घोषणा की गई। इसके अलावा अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में ‘स्वर्ण कला बोर्ड’ के गठन की मांग उठाई गई, ताकि स्वर्णकार एवं संबंधित कारीगरों के हितों, पारंपरिक कला और रोजगार के संरक्षण के लिए संस्थागत स्तर पर कार्य हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण नारायण सोनी ने की। स्वागत भाषण एवं संचालन रवि सर्राफ ने किया, जबकि किशोर सेठ ने प्रस्तावना रखी और अरुण सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

समागम में कृष्ण कुमार सेठ बच्चू, कमल कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, श्याम सुंदर सिंह, किशन सेठ, अरुण सोनी, सतीश कुमार सिंह, अनिल चंचल, सरिता सराफ, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, बेबी सेठ, सुनिती सिंह, राजू वर्मा, घनश्याम सेठ बच्चा, जनार्दन वर्मा, मोहित सोनी, दयाशंकर सेठ, रौनी वर्मा, राजेश सेठ, सुशील सेठ, अनिल सेठ और संतोष सेठ सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x