Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » काशी विद्यापीठ में 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, विकसित भारत का लिया संकल्प

काशी विद्यापीठ में 5100 दीपों से जगमगाया परिसर, विकसित भारत का लिया संकल्प

Share this post:

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के तहत कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने पंत प्रशासनिक भवन के सामने स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर दीप जलाए। इसके बाद भारत माता मंदिर प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी के साथ दीप प्रज्ज्वलित किया।

गांधी प्रतिमा स्थल और भारत माता मंदिर परिसर में कुल 5100 दीपों के प्रज्ज्वलन से माहौल भक्तिमय और उत्सवी नजर आया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को लेकर सहभागिता की।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक डॉ. अम्बरीश राय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, एनएसएस समन्वयक एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, मुख्य गृहपति एवं सह नोडल अधिकारी डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, निदेशक, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी, एनसीसी, रोवर्स-रेंजर्स और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x