Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के श्रीगणेश उत्सव समारोह का चौथा दिन, शुक्रवार को निकलेगी शोभायात्रा

श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति के श्रीगणेश उत्सव समारोह का चौथा दिन, शुक्रवार को निकलेगी शोभायात्रा

Share this post:

वाराणसी। शेरवाली कोठी में श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह के चौथे दिन गुरुवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुम्बई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी का महाराष्ट्र पद्धति से विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया। पूजन समिति के उपाध्यक्ष बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे, रवि सेठ, मंत्री शंकर भगत, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे एवं कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे ने किया। पूजन विधि विद्वान खुंटे महाराज ने संपन्न कराई। महाआरती किशन दीक्षित (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी) एवं मनोज कुमार सिंह (पूर्व पार्षद) ने की।

शाम को महिलाओं ने सोलह शृंगार कर भगवान श्रीगणेश को हल्दी-कुमकुम अर्पित कर सौभाग्य एवं मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा। महिलाओं ने एक-दूसरे को भी हल्दी-कुमकुम लगाकर परस्पर सौभाग्य की कामना की। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ महाराष्ट्र की पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।

विजय वाल्मीकि ग्रुप के कलाकारों ने मां अन्नपूर्णा, मां काली एवं हनुमान जी के स्वरूप धारण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने समाज एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 11 विभूतियों को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान’ से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में प्रदीप नारायण सिंह, डॉ. अशोक राय, संत बलविंदर सिंह, विजय मोदी, प्रो. डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, राजेश प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, उषा रानी, राजन जी, चंद्रशेखर महादेव एवं डॉ. रागिनी सरना शामिल रहीं। सभी को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र एवं प्रसाद प्रदान किया गया।

शुक्रवार को निकलेगी शोभायात्रा: श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से शुक्रवार, 18 सितंबर को श्रीगणेश जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे शेरवाली कोठी से शुरू होकर चौक, बांस फाटक, गोदौलिया, गिरजाघर, लक्सा होते हुए लक्ष्मी कुंड पहुंचेगी। यहां श्रीगणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण दिया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति के अनुसार शोभायात्रा के दौरान गलई और टंच की दुकानें बंद रहेंगी। महाराष्ट्र से आई 80 सदस्यीय टीम शोभायात्रा में विभिन्न पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर माणिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, तानाजी पाटिल, हणमंत राव मोरे, चंद्रशेखर शिंदे, आनंद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे, रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम पाटिल, वसंत तामखड़े, सुभाष जगताप, शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल, अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़, डॉ. कैलाश सिंह विकास एवं सचिन शाह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अशोक शिंदे ने किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x