वाराणसी। ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव समारोह के तीसरे दिन बुधवार को बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया। लालबाग का राजा की प्रतिमूर्ति श्रीगणेश जी के समक्ष आयोजित चित्रकला, मेहंदी कला और कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता में कुल 127 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उत्सव के तीसरे दिन सुबह आचार्य श्री खुंठेजी महाराज ने मराठी पद्धति से विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान समिति के सलाहकार चंद्रशेखर शिंदे, उपाध्यक्ष अजीत पाटिल व मूसा मूलानी, मंत्री विनोद जाधव, शुभम पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीगणेश जी का पूजन किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री शैलेश वर्मा एवं समिति के सदस्यों ने महाआरती की।
सांयकाल आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने श्रीगणेश जी के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला का परिचय दिया, वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में भी बच्चों ने सुंदर डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता दिखाई। कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ज्ञान और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तथा विशिष्ट स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. रेणुका नागर, वनिता पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्य अमिता वर्मा, चित्रकला विद् श्वेता तिवारी एवं कर्नाटका बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रविन्द्र नाथ मिश्र रहे।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के कमल ठाकुर एवं अभिनव श्रेष्ठ तथा पार्षद अवनीश यादव ने श्रीगणेश जी के दरबार में हाजिरी लगाई।
कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड़ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अशोक शिंदे ने किया। समारोह में माणिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, तानाजी पाटिल, हणमंत राव मोरे, चंद्रशेखर शिंदे, आनंद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे, रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम पाटिल, वसंत तामखड़े, सुभाष जगताप, शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल, अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अशोक शिंदे, डॉ. कैलाश सिंह विकास, सचिन शाह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गुरुवार को उत्सव के चौथे दिन सुबह और रात नौ बजे महाआरती, सांयकाल हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम, विजय वाल्मीकि ग्रुप की ओर से झांकी तथा छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।










