Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी

सत्यम मिश्रा बने काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी

Share this post:

वाराणसी। उत्तर प्रदेश शासन के प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह प्रयागराज में अपर जिलाधिकारी (नगर) के पद पर तैनात थे।

सत्यम मिश्रा ने प्रशासनिक सेवा के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारियां संभाली हैं। जनवरी 2025 में उन्हें प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी (नगर) बनाया गया था। इससे पूर्व वह मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा प्रशासनिक सेवा के दौरान वह चार जिलों में उप जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ के रूप में अब उनके सामने मंदिर की प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत जिम्मेदारियों के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं, दर्शन व्यवस्था, मंदिर परिसर के संचालन और विशिष्ट क्षेत्र से जुड़े कार्यों के सुचारु क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

सत्यम मिश्रा की नियुक्ति विश्व भूषण मिश्रा के स्थानांतरण के बाद हुई है। विश्व भूषण मिश्रा जनवरी 2024 से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शासन ने उनका स्थानांतरण उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में उप सचिव के पद पर किया है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x