Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » लोलार्क षष्ठी पर सुरक्षा चाक-चौबंद, लोलार्क कुंड पहुंचे मोहित अग्रवाल

लोलार्क षष्ठी पर सुरक्षा चाक-चौबंद, लोलार्क कुंड पहुंचे मोहित अग्रवाल

Share this post:

वाराणसी। लोलार्क षष्ठी पर्व पर लोलार्क कुंड में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने लोलार्क कुंड और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रवेश और निकास मार्गों, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा पर्याप्त पुलिस प्रबंध की स्थिति परखी गई। पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं और दंपतियों की आवाजाही सुगम एवं सुरक्षित रहे तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती के साथ आवश्यकता के अनुसार सहायता केंद्र स्थापित करने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

लोलार्क कुंड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों के आवागमन और पार्किंग की भी समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं के वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने तथा पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस आयुक्त ने कुंड परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य लोलार्क षष्ठी पर्व को श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम बनाते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय शिवहरि मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x