वाराणसी। मां गंगा निषादराज सेवा समिति एवं काशी निषाद राज आठ फेरी राजघाट के संयुक्त तत्वावधान में शोकसभा आयोजित कर गोंडा के वीर शहीद विनोद कुमार साहनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज के लोगों ने उनके संघर्षों और सामाजिक योगदान को याद किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
शोकसभा में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद ‘गुरु’ एवं आठ फेरी के अध्यक्ष दुर्गा मांझी ने संयुक्त रूप से कहा कि विनोद कुमार साहनी निषाद, बिंद, कश्यप एवं मछुआरा समाज के उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले युवा नेता थे। समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों के हितों के लिए उन्होंने हमेशा आवाज उठाई। उनके निधन से समाज ने एक जुझारू युवा नेतृत्व खो दिया है, उनके संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
वक्ताओं ने कहा कि विनोद कुमार साहनी की जिस तरह हत्या की गई, उससे काशी के निषाद समाज में आक्रोश है। उन्होंने प्रदेश सरकार से घटना की निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्यारोपितों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही दोषियों की संपत्तियों पर नियमानुसार कार्रवाई, पीड़ित परिवार को 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा मृतक के अनाथ पुत्र को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग उठाई गई।
शोकसभा में जितेन्द्र निषाद, रामकिशन मांझी, रितिक साहनी, पिन्टू साहनी, संतोष साहनी, देवेन्द्र साहनी, पप्पू साहनी, नारायन साहनी, कुन्दन साहनी, लव कुमार, बाबू साहनी, प्रकाश साहनी, चन्दन निषाद, राजू साहनी, गोपाल प्रसाद निषाद, सागर साहनी, गंगाराम साहनी, सुमित बिंद, बबलू बिंद, अमिलेश बिंद, मोल्लू साहनी, सुनील साहनी, डॉ. अनिल साहनी, संतेन्द्र साहनी, अभिषेक साहनी, सौरभ साहनी, रानी देवी, मोनू साहनी, स्नेहा साहनी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।










