Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे डीएम क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए त्वरित राहत और पुनर्वास के निर्देश

वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे डीएम क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए त्वरित राहत और पुनर्वास के निर्देश

Share this post:

चन्दौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को चकिया तहसील क्षेत्र के वर्षा से प्रभावित बहोरा (कुर्थिया), सिकठिया (चित्तौड़ी), पिपराकला गांवो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त व ढहे मकानों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया, साथ ही पिछले वर्ष बारिश में बेघर हुए उन लाभार्थियों के निर्मित हो चुके नए आवासों का भी भौतिक सत्यापन किया।

निरीक्षण के दौरान पीड़ितों की चौखट तक जिलाधिकारी पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं एवं उनका हाल-चाल जाना और मौके पर मौजूद एसडीएम चकिया व बीडीओ को सख्त निर्देश दिए कि बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास में कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि देने के साथ-साथ शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाया जाए।

गांवों में कई घरों तक पैदल चलकर मौके की स्थिति देखी और पीड़ितों/ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी शिक्षा-दीक्षा के बारे में पूछा तथा महिलाओं से स्वयं सहायता समूहों, शौचालय निर्माण, आयुष्मान भारत कार्ड, मुफ्त राशन वितरण और मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार की धरातलीय स्थिति का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में हिदायत दी कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, छूटे हुए लोगों के तत्काल फॉर्म भरवाकर उन्हें योजनाओं से जोड़ा जाए।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने संवाद करते हुए कहा आपदा और संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है। जिन परिवारों के मकान बारिश में गिरे हैं या क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हमारा मकसद सिर्फ त्वरित राहत देना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को पक्का आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन और मनरेगा से रोजगार दिलाकर उनके जीवन को पुनः सामान्य बनाना है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने संवाद करते हुए कहा किसी भी पात्र व्यक्ति का हक मारा नहीं जाएगा यदि किसी भी योजना का लाभ मिलने में रुकावट आए, तो सीधे अधिकारियों को सूचित करें। जिलाधिकारी द्वारा एडीओ पंचायत को गांवों में साफ-सफाई और जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी- लार्वा छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गये।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x