Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » लक्ष्य तय करें, समय का सदुपयोग करें और निरंतर मेहनत से सफलता हासिल करें : मोहित अग्रवाल

लक्ष्य तय करें, समय का सदुपयोग करें और निरंतर मेहनत से सफलता हासिल करें : मोहित अग्रवाल

Share this post:

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने शुक्रवार को डीएवी पीजी कॉलेज, कोतवाली में आयोजित ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं प्रबंधक से संवाद किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य के प्रति अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम का मंत्र दिया।

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए सबसे पहले स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य के अनुरूप समय का बेहतर प्रबंधन करते हुए नियमित और योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन किया जाए। उन्होंने अनुशासन को सफलता की आधारशिला बताते हुए विद्यार्थियों को अपने उद्देश्य के प्रति पूरी निष्ठा और निरंतरता के साथ मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में अधिकारियों ने विषयवार रणनीति बनाने, समयबद्ध अध्ययन योजना तैयार करने, पुराने प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करने तथा समसामयिक घटनाओं की जानकारी रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफलता के लिए निरंतर प्रयास बेहद महत्वपूर्ण है। असफलता को निराशा का कारण बनाने के बजाय उसे अपनी कमियों को पहचानने और उनमें सुधार का अवसर मानना चाहिए।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने तथा अपने बहुमूल्य समय का सकारात्मक उपयोग करने की भी सलाह दी। उन्होंने आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच को सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं से जुड़े विभिन्न प्रश्न अधिकारियों के समक्ष रखे। पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति सजग, अनुशासित और समर्पित रहने का संदेश दिया। छात्र संवाद कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में करियर को लेकर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x