Follow us on

Home » ब रे का » देशभक्ति के जोश में सराबोर हुआ बरेका, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

देशभक्ति के जोश में सराबोर हुआ बरेका, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Share this post:

वाराणसी, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शुक्रवार को आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अपराह्न चार बजे फुटबॉल नर्सरी ग्राउंड से हुआ। यात्रा सिनेमा हॉल, भूलनपुर स्टेशन, सब्जी मंडी, पहाड़ी गेट और कंदवा गेट होते हुए बरेका परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और पुनः फुटबॉल नर्सरी ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में लोगों ने तिरंगे के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संकल्प दोहराया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उल्लास को और बढ़ाते हुए लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को नई ऊर्जा दी।

इस अवसर पर जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भैरव दत्त, विनोद कुमार सिंह, पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नरेश यादव, महेश ठाकुर, पंकज श्रीवास्तव, राजू कुमार, अमित कुमार नेगी, विजय ठाकुर, राष्ट्रीय खिलाड़ी सुष्मिता सिंह, राजीव कुमार, बरेका के वॉलीबॉल कोच सुनील कुमार राय, सृष्टि केसरी सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ी, खेलप्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगा यात्रा ने बरेका परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश दिया।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x