वाराणसी। श्रावण मास (कांवड़ मेला) वर्ष-2026 के तहत 10 अगस्त सोमवार तथा 11 अगस्त मंगलवार को शिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम समेत जनपद के प्रमुख शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए वाराणसी कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने सुगम आवागमन और निर्बाध यातायात व्यवस्था के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है।
यातायात पुलिस के अनुसार रविवार और सोमवार की रात 11 बजे से खुलने वाली नो-एंट्री नहीं खोली जाएगी। इसके चलते वाराणसी की सीमा से लगे जनपदों से आने वाले सभी बड़े वाहनों और वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश रविवार रात से प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि दूध, फल, सब्जी, दवा और अखबार वितरण से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
Post Views: 13










