वाराणसी। मानवता और सेवा-भाव की मिसाल पेश करते हुए कमिश्नरेट वाराणसी के गोमती जोन कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी नीरज द्विवेदी ने कैंसर पीड़ित मरीज के लिए रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार, भारत रक्त सेवा मंच पुलिस परिवार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि टाटा कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती कैंसर पीड़ित हामिद को तत्काल रक्त की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन कार्यालय में कार्यरत मुख्य आरक्षी नीरज द्विवेदी बिना विलंब अस्पताल पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
Post Views: 27










