Follow us on

Home » ब रे का » बरेका में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर, 13 मामलों का मौके पर समाधान

बरेका में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर, 13 मामलों का मौके पर समाधान

Share this post:

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से गुरुवार को लोको डिवीजन के नवीन बैठक कक्ष में कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी के निर्देशन में हुआ। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) एम. ए. अंसारी ने की।

शिविर में कर्मचारियों ने पदोन्नति, वेतन, अवकाश, रेल पास तथा प्रोत्साहन (इंसेंटिव) सहित विभिन्न विषयों से संबंधित 35 शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में नियमानुसार शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन अधिकारियों ने दिया।

शिविर के दौरान कार्मिक विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं और शंकाओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही लंबित एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों के त्वरित और नियमानुसार निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में कर्मचारी परिषद के सदस्यों ने कार्मिक प्रशासन और कर्मचारियों के बीच निरंतर संवाद, बेहतर समन्वय तथा आपसी सहयोग को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी (कर्मशाला) पीयूष मिंज, कर्मचारी परिषद के सदस्य सुशील कुमार सिंह एवं मनीष कुमार सिंह के अलावा लेखा विभाग, टाइम ऑफिस, कार्मिक विभाग के कल्याण निरीक्षक तथा कर्मशाला के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x