Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » मां विंध्यवासिनी क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय कसेरा सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

मां विंध्यवासिनी क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय कसेरा सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित

Share this post:

वाराणसी। मां विंध्यवासिनी क्लब, काशीपुरा की सत्र 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सोराकुआं स्थित रविंद्र प्रताप के आवास पर सर्वसम्मति से संपन्न चुनाव में किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में संजय कसेरा को अध्यक्ष, लालू कसेरा को महामंत्री तथा भरत कसेरा (गोलू) को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर श्याम कसेरा एवं आकाश क्षत्रिय, मंत्री पद पर राजेंद्र कसेरा एवं रवि शंकर कसेरा, संगठन मंत्री के रूप में आशीष कसेरा एवं मनीष कसेरा, मीडिया प्रभारी राजू कसेरा, पूजा मंत्री मंचु कसेरा एवं मनोज कसेरा (मोनू) तथा प्रचार मंत्री सोनू कसेरा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

क्लब के संरक्षक मंडल में मुन्ना लाल (शील्ड वाले), रमेश कसेरा एवं भरत कसेरा (पप्पू) को शामिल किया गया। वहीं वरिष्ठ सलाहकार के रूप में भरत कसेरा, मुन्ना लाल (शीतला गली), लाल बाबू कसेरा एवं विष्णु कसेरा का चयन किया गया।

कार्यकारिणी में गोविन्द लाल, बच्चे लाल, अशोक, श्याम सुंदर, नवीन कसेरा, राजेश कसेरा, संजय कसेरा, राज कसेरा, रविन्द्र प्रताप सिंह, सुमित कसेरा, बृजेश कसेरा, सागर कसेरा, अर्जुन कसेरा, रोहित कसेरा तथा हिमांशु कसेरा (गोलू) को सदस्य मनोनीत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कसेरा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x