Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » रथयात्रा मेले में 121 किलो प्रसाद वितरित, इनर व्हील व रोटरी क्लब ने निभाई सेवा की परंपरा

रथयात्रा मेले में 121 किलो प्रसाद वितरित, इनर व्हील व रोटरी क्लब ने निभाई सेवा की परंपरा

Share this post:

वाराणसी। काशी की ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से शनिवार को रथयात्रा स्थित अमलतास अपार्टमेंट परिसर में सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच 121 किलो प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान श्री जगन्नाथ को भोग अर्पित करने के बाद हजारों श्रद्धालुओं को घुघरी एवं हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी एवं रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर के अध्यक्ष परिमल अग्रवाल ने बताया कि काशी की विश्वप्रसिद्ध तीन दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथयात्रा में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा क्लब की निरंतर परंपरा का हिस्सा है। इसी क्रम में भगवान को भोग अर्पित कर 121 किलो प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।

सेवा कार्य में इनर व्हील क्लब की सचिव प्रीति अग्रवाल, रचना अग्रवाल, शीतल सिंह, रूचि अग्रवाल (आईएसओ), जयमाला अग्रवाल, अनीता शाह, हीमा रस्तोगी, अनीता गिनोडिया, नूतन अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल, रूपाली अग्रवाल, डॉ. प्रिया, सौम्या अग्रवाल तथा रोटरी क्लब के राजीव अग्रवाल, संतोष जारिया सहित दोनों क्लबों के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। श्रद्धालुओं ने क्लब की इस सेवा भावना की सराहना की।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x