Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » युवाओं में सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की भावना जगाने का माध्यम बनी ‘खुशी की उड़ान’ इंटर्नशिप

युवाओं में सामाजिक नेतृत्व और राष्ट्रनिर्माण की भावना जगाने का माध्यम बनी ‘खुशी की उड़ान’ इंटर्नशिप

Share this post:

वाराणसी। सामाजिक संस्था खुशी की उड़ान द्वारा आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामाजिक सरोकारों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इंटर्नशिप का उद्देश्य युवाओं को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से परिचित कराना तथा उनमें संवेदनशील और सकारात्मक नेतृत्व का विकास करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

समापन समारोह में वाराणसी के प्रख्यात लेखक एवं पांच बार गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक डॉ. जगदीश पिल्लई ने प्रेरणादायक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेशों, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, व्यक्तित्व विकास और नैतिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। उनके उद्बोधन ने युवाओं को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी इंटर्न्स को उनकी उत्कृष्ट सहभागिता और कार्य अनुभव के लिए एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्षा एडवोकेट सारिका दुबे ने कहा कि खुशी की उड़ान का उद्देश्य युवाओं को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें सामाजिक नेतृत्व, मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक बनाना है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और ऐसे कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व को नई दिशा प्रदान करते हैं।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x