Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चितईपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धमकी देकर विवाह से मुकरने वाले अभियुक्त को घर से दबोचा

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चितईपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, धमकी देकर विवाह से मुकरने वाले अभियुक्त को घर से दबोचा

Share this post:

वाराणसी, 19 जून। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितईपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में विवाह से इंकार करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर तथा पुलिस उपायुक्त काशी जोन के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर तथा प्रभारी निरीक्षक चितईपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवती ने थाना चितईपुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने विवाह का झूठा वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह की बात की तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना चितईपुर में मुकदमा अपराध संख्या 144/2026 के तहत धारा 69 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त की तलाश में लगातार दबिश दी और मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीप दर्शन उर्फ राहुल राज (32 वर्ष) पुत्र लाल बहादुर निवासी मडौली, पोस्ट भुल्लनपुर, थाना मण्डुआडीह, कमिश्नरेट वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, थाना चितईपुर,महिला उपनिरीक्षक ममता सक्सेना,हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह और आरक्षी सौरभ शुक्ला शामिल रहे।

चितईपुर पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x