Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 11वीं एनडीआरएफ चौकाघाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण आयोजित

11वीं एनडीआरएफ चौकाघाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल प्रशिक्षण आयोजित

Share this post:

वाराणसी, 17 जून 2026। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर 11वीं एनडीआरएफ बटालियन, चौकाघाट में बुधवार को योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बटालियन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

यह प्रशिक्षण योग वेलनेस सेंटर, स्वामी विवेकानंद स्मारक चिकित्सालय, भेलूपुर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पांडे ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बटालियन के लगभग 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस दौरान ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन सहित विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

चिकित्सालय के अधीक्षक क्षितिज तिवारी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। उन्होंने सभी को नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे अनेक बीमारियों से बचाव संभव है और जीवन अधिक ऊर्जावान बनता है।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफलतापूर्वक मनाने तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x