Follow us on

Home » धर्म » गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा की सफलता के लिए महायज्ञ, गौसभा में गूंजा ‘गौमाता राष्ट्रमाता’ का स्वर

गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा की सफलता के लिए महायज्ञ, गौसभा में गूंजा ‘गौमाता राष्ट्रमाता’ का स्वर

Share this post:

 

गदरपुर, 10 जून। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा निकाली जा रही ‘गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा’ की सफलता एवं गौरक्षा अभियान के समर्थन में बुधवार को गदरपुर स्थित भगवती दुर्गा मंदिर परिसर में भव्य महायज्ञ एवं गौसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भैरव सेना एवं सनातन संस्कार केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

भैरव सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजीव महाजन के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौभक्तों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित बाबूलाल शर्मा द्वारा शंखध्वनि के साथ की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

गौसभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव महाजन ने कहा कि वर्तमान समय में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा क्षेत्रों में ‘गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा’ निकाल रहे हैं, जिसे सनातन समाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंकराचार्य जी के दर्शन एवं उनके विचारों को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौरक्षा एवं गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के अभियान को जनसमर्थन लगातार मिल रहा है।

सनातन संस्कार केंद्र गदरपुर की संयोजिका गुड्डो देवी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता को पूजनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि गाय में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है तथा पंचगव्य मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौभक्तों को गाय को राष्ट्रमाता घोषित कराने के अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प भी दिलाया गया। इसके उपरांत पंडित बाबूलाल शर्मा एवं उनके सहयोगियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत महायज्ञ सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम में अमित ढींगरा, इशिका ढाली, भागवती देवी, ललिता देवी, दिवाकर, सोनू प्रजापति, सतपाल सैनी, गोपाल कश्यप, महिपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x