वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय का भव्य दायित्व ग्रहण समारोह, “संकल्प सिद्धि” एवं महिला समागम “वीरांगना वैभव” कार्यक्रम कैण्टोमेन्ट स्थित होटल सूर्या में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में संगठन की नई प्रान्तीय कार्यकारिणी ने अपने दायित्व ग्रहण किए तथा सेवा, संस्कार और संगठन सशक्तिकरण का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी, परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निदर्शना गोवानी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ भारती तथा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टण्डन ने नवगठित प्रान्तीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसके अंतर्गत हरविन्दर वालिया ने प्रान्तीय अध्यक्ष, डॉ. सचिन अग्रवाल ने प्रान्तीय महासचिव तथा विवेक तिवारी ने प्रान्तीय वित्त सचिव के रूप में दायित्व ग्रहण किया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में विवेक सूद एवं विष्णु सेठ, प्रान्तीय संगठन सचिव के रूप में ऋषि शुक्ला, महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक डॉ. प्रियंका जायसवाल, सेवा गतिविधि संयोजक विशाल कपूर, संस्कार गतिविधि संयोजक कमलेश सिंह, सम्पर्क गतिविधि संयोजक गिरीश गुप्ता, पर्यावरण गतिविधि संयोजक राकेश मिट्ठा तथा प्रान्तीय सचिव के रूप में विनीता सिंह एवं कमल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निदर्शना गोवानी ने “वीरांगना वैभव” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है और महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नवनियुक्त प्रान्तीय अध्यक्ष हरविन्दर वालिया ने कहा कि काशी प्रान्त को संगठनात्मक उत्कृष्टता, सेवा विस्तार और शाखा सशक्तिकरण के नए आयामों तक पहुँचाने के लिए पूरी टीम समर्पित भाव से कार्य करेगी। प्रान्तीय महासचिव डॉ. सचिन अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और समर्पण की जीवंत परंपरा है। हमारा उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनना है।
महिला समागम “वीरांगना वैभव” के अंतर्गत काशी प्रान्त की पूर्व महिला सहभागिता प्रमुखों एवं दायित्वधारियों के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रान्तीय महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. प्रियंका जायसवाल, क्षेत्रीय महिला सहभागिता प्रमुख श्रद्धा अग्रवाल एवं पूर्व प्रान्तीय महिला संयोजिका मीना सिंह के संयोजन एवं नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला सहभागिता प्रमुख डॉ. शिप्रा धर, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सुनील सिन्हा, क्षेत्रीय वित्त सचिव सीए मुकुल शाह, क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख अजीत मेहरोत्रा, क्षेत्रीय संरक्षक जगदीश झुनझुनवाला, राष्ट्रीय ट्रस्ट एवं प्रॉपर्टी प्रमुख सीए संजय ओझा, राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख आलोक कपूर, प्रान्तीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, ब्रह्मानन्द पेशवानी, अनिल जाजोदिया, रमेश लालवानी, रवि प्रकाश जायसवाल, प्रमोद राम त्रिपाठी, कैलाश नाथ सहित अनेक राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रान्तीय दायित्वधारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक सूद एवं आरती अरोड़ा ने किया।









