काशी। हाई स्पीड रडार को भी इस बार फिर मानसून ने दगा दिया। विभाग का दावा था कि इस बार वक्त से पहले मानसून की दस्तक होगी , लेकिन प्री मानसून तक का पता नही है। हालात ऐसे हैं कि उमस भरी गर्मी के आगे राहत देने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी फेल हो रहे हैं। विभाग का पूर्वानुमान भी चेतावनी देने वाला है। पारा है कि डाउन होने के आसार ही नही।
विमाग का साप्ताहिक पूर्वानुमान भी गर्मी की बेचैनी को बढाने वाला है। बुधवार को एकबार फिर पारा उछाल पर रहेगा । अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जबकि सप्ताह के शेष दिन 41-43 डिग्री सेल्सियस की औसत से तापमान का पूर्वानुमान जताया गया है। विभाग का यह पूर्वानुमान लोगो को झटका देने वाला है। एक पखवारा पूर्व आईएमडी की ओर से समय से पहले ही मानसून की दस्तक खा पूर्वानुमान जताया गया था। वहीं ताजा पूर्वानुमान यह है कि पंद्रह जून तक मानसून के उत्तर प्रदेश में दस्तक देने की कोई संभावना नही है। मौसम डायरी के अनुसार पंद्रह जून तक मानसून की दस्तक उत्तर प्रदेश में होती है ।
मानसून तो विलंबित हो गया लेकिन अब तक प्री मानसून का भी पता नहीं है यही नहीं लोकल सिस्टम भी वर्षा का वातावरण नही बना पा रहा है। हालांकि भीषण आंधी-तुफान के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

——————–‘
सावधान
उत्तर-प्रदेश मौसम विभाग ने गुरुवार को सावधानी के निर्देश दिए है। दोपहर आंधी- तुफान का पूर्वानुमान है।
————————
वाराणसी मौसम विभाग के अनुसार काशी में सोमवार को उत्तर पूर्व दिशा से 4-7 किमी प्रतिघंटा हवा चलेगी । आंशिक बादल रहेंगे । बुद्धवार को 32 किमी प्रतिघंटा की औसत गति से हवा का झोका रहने का आसार है ।
::::”:::::पूर्वानुमान::::::::::
दिन तापमान डि.से.
सोमवार 43
मंगलवार 42
बुधवार 44
गुरुवार 39
शुक्रवार 39
शनिवार 42
रविवार 41
———————————–









