Follow us on

Home » राजनीति » 8 फरवरी को काशी में कांग्रेस की ‘संविधान संवाद रैली’, आस्था और संविधान की रक्षा का संकल्प: अजय राय

8 फरवरी को काशी में कांग्रेस की ‘संविधान संवाद रैली’, आस्था और संविधान की रक्षा का संकल्प: अजय राय

Share this post:

वाराणसी। आगामी 8 फरवरी को काशी में आयोजित होने जा रही कांग्रेस पार्टी की संविधान संवाद रैली को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपने आवासीय कैम्प कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में रैली के उद्देश्य और इसके प्रमुख मुद्दों की विस्तार से जानकारी दी।

अजय राय ने कहा कि यह रैली मात्र एक राजनीतिक आयोजन नहीं है, बल्कि काशी की अस्मिता, आस्था, संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए एक जनआंदोलन है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कुछ वर्षों में विकास के नाम पर काशी के साथ ऐसा खिलवाड़ किया गया है, जिससे उसकी आत्मा और पहचान दोनों को गहरी ठेस पहुँची है।

उन्होंने बताया कि संविधान संवाद रैली में काशी से जुड़े कई गंभीर और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इनमें मणिकर्णिका घाट की अव्यवस्थाएं, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज के साथ हुआ कथित अपमान, मनरेगा में भ्रष्टाचार, तेजी से बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, तथा माँ गंगा में लगातार गिरते नाले जैसे विषय शामिल हैं।

अजय राय ने कहा कि पूरे शहर में जगह-जगह सीवर जाम, सड़कों पर गंदगी और जलभराव से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और सरकार आंख मूंदे बैठे हैं। विकास के नाम पर पुरातन धरोहरों को ध्वस्त किया जा रहा है, जिससे काशी की हजारों साल पुरानी विरासत को गहरी चोट पहुंची है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि काशी में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है, अपराध बढ़ रहे हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है, जबकि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है।

“काशी केवल एक शहर नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता और संस्कृति की आत्मा है। संविधान संवाद रैली के माध्यम से हम काशी की आवाज़ को सड़क से संसद तक पहुँचाएंगे,” उन्होंने कहा।

अजय राय ने काशी की जनता से अपील की कि वे 8 फरवरी को बड़ी संख्या में रैली में शामिल होकर संविधान, लोकतंत्र और काशी की अस्मिता की रक्षा के इस अभियान को मजबूती दें। उन्होंने दावा किया कि यह रैली काशी की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देने का काम करेगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, प्रमोद पाण्डेय, फसाहत हुसैन, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, गुलशन अली, डॉ. राजेश गुप्ता, वकील अंसारी, अरुण सोनी, संतोष चौरसिया, विनीत चौबे सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x