Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 666 ग्राम गांजा व नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

666 ग्राम गांजा व नकदी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी, 25 अप्रैल 2026: कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस व SOG-2 की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 666 ग्राम गांजा और 13,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक आदमपुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने 24 अप्रैल को लकड़मंडी, गोलगड्डा क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रमेश जायसवाल (49 वर्ष) पुत्र स्व. विश्वनाथ जायसवाल, निवासी पंचकोशी चौराहा, कपिलधारा रोड थाना सारनाथ के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना आदमपुर में मुकदमा संख्या 076/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में थाना आदमपुर पुलिस टीम व SOG-2 के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x