Follow us on

Share this post:

 

 

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: चार शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की कई वारदातों का खुला राज पांडेयपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया, जिसमें बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की कई घटनाओं का पर्दाफाश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने वाले चोरों का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है और स्थानीय लोगों में राहत की भावना देखने को मिल रही है।पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इलाके में घरों और दुकानों में चोरी की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं। इसके बाद एसएचओ लालपुर-पांडेयपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थानों पर गश्त बढ़ाई और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी का समान, मोबाइल, नगदी और कई औजार बरामद किए गए, जिनका इस्तेमाल वे ताले तोड़ने में

करते थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे देर रात सुनसान इलाकों में घरों और दुकानों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का और भी सामान बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस इनके आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है तथा अन्य संभावित साथियों की तलाश जारी है। चोरी की घटनाओं के खुलासे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x