वाराणसी। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के अंतर्गत तीन दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ एक नवंबर को सुबह 10 बजे डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार करेंगे।
द वाराणसी ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव एवं प्रतियोगिता के आयोजक नन्दलाल जायसवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का वजन (वेट-इन) 31 अक्टूबर को पूरा करा लिया गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के मुकाबले आयोजित होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
Post Views: 10










