Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » 30 सेकेंड में सोना-चांदी की शुद्धता जांचने वाली अत्याधुनिक लैब का शुभारंभ

30 सेकेंड में सोना-चांदी की शुद्धता जांचने वाली अत्याधुनिक लैब का शुभारंभ

Share this post:

वाराणसी। काशी में पहली बार अत्याधुनिक तकनीक से मात्र 30 सेकेंड में सोने एवं चांदी की शुद्धता की जांच कर प्रमाणित रिपोर्ट उपलब्ध कराने वाली एसपी गोल्ड की नई शाखा का शुभारंभ बुधवार को सुडिया क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच किया।

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ का स्वागत एसपी गोल्ड के अधिष्ठाता संतोष पाटिल ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप इलेक्ट्रॉनिक श्रीमद्भागवत भेंट कर किया।

इस अवसर पर आयुष मंत्री ने कहा कि सोने-चांदी की शुद्धता की त्वरित एवं सटीक जांच की सुविधा ग्राहकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। अत्याधुनिक मशीनों से कम समय में प्रमाणित जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं का समय बचेगा और सर्राफा कारोबार में पारदर्शिता तथा विश्वास भी बढ़ेगा। उन्होंने नई शाखा के शुभारंभ पर संतोष पाटिल एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उद्घाटन समारोह में तानाजी पाटिल, हनुमान शिंदे, अन्ना मोरे, सुहास पाटिल, अजीत पाटिल, मूसा मुलानी, कमल, चक्रवर्ती विजय नावड सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x