वाराणसी। इनर व्हील क्लब ऑफ वाराणसी ग्रेटर की ओर से तरना स्थित होली चाइल्ड स्कूल परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पीटर स्टीफन ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की संयोजिका रूपाली अग्रवाल रहीं। क्लब की अध्यक्ष जूही कोठारी ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पेयजल अत्यंत आवश्यक है और क्लब भविष्य में भी इसी तरह के जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।
इस अवसर पर क्लब की सचिव प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रचना अग्रवाल, एडिटर शीतल सिंह, आईएसओ रुचि अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल, डॉ. प्रिया, रूपाली अग्रवाल, नेहा अरोड़ा, अनीता शाह, नूतन अग्रवाल, तूलिका अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।










