Follow us on

Home » क्राइम » होटलों व ढाबों पर एडीसीपी गोमती ज़ोन का सख़्त निरीक्षण, अनियमितताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

होटलों व ढाबों पर एडीसीपी गोमती ज़ोन का सख़्त निरीक्षण, अनियमितताओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

Share this post:

वाराणसी । अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री वैभव बाँगर ने मंगलवार को थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के कई होटलों व ढाबों का अचानक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं, लाइसेंस, रजिस्टर प्रविष्टियों व स्वच्छता व्यवस्थाओं की गहन जांच की। इस दौरान संचालकों को शासन के निर्देशों एवं पुलिस मानकों का कड़ाई से पालन कराने संबंधी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण में आगंतुकों के पंजीयन रजिस्टर, पहचान पत्र सत्यापन, विदेशी नागरिकों की C-Form प्रविष्टि तथा अवैध रूप से कमरे उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों की जांच की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि नाबालिगों या बिना पहचान पत्र वाले व्यक्तियों को कमरे उपलब्ध न हों। CCTV कैमरों की स्थिति, कवरेज और फुटेज संरक्षित रखने की अवधि की भी विस्तृत जांच की गई। पुलिस ने परिसर में नशा, अवैध शराब, जुआ, वेश्यावृत्ति या किसी भी आपराधिक गतिविधि की रोकथाम पर विशेष बल देते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए। टीमें होटलों एवं ढाबों के बैक एग्जिट, पार्किंग, अंधेरे स्थानों, स्टोर रूम और कमरों की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया। वहीं बाहर अनियमित रूप से खड़े वाहनों की चेकिंग कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई।निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएँ पाए जाने पर संबंधित होटल संचालकों के विरुद्ध थाना मिर्जामुराद में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। अपर पुलिस उपायुक्त श्री वैभव बाँगर ने कहा कि ऐसे निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे और भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x