Follow us on

Home » एजुकेशन » हैप्पी मॉडल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न

हैप्पी मॉडल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन संपन्न

Share this post:

वाराणसी। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रामकटोरा स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर शिक्षा, संस्कार और सृजनात्मकता के रंगों से सराबोर नजर आया। समारोह के दूसरे दिन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। नर्सरी से कक्षा 8 तक के सत्र 2024-25 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। साथ ही नियमितता, रचनात्मकता एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी विशेष प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों की मासूम प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।समारोह की मुख्य अतिथि विद्यालय की डायरेक्टर नीता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हैप्पी मॉडल स्कूल हर वर्ष विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और प्रोत्साहित करने हेतु ऐसे आयोजनों का निरंतर आयोजन करता आ रहा है। उनका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच को विकसित करना है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिक्षकों के सहयोग से छोटे बच्चों द्वारा लगाए गए लुभावने स्टॉल रहे, जिनका आनंद बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक लिया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. अंबिका भगत एवं डिप्टी डायरेक्टर श्री विनोद पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कुल मिलाकर यह आयोजन शिक्षा, सम्मान और उत्सव का सुंदर संगम साबित हुआ, जिसने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक और प्रेरक कदम बढ़ाया।

लेखक के बारे में

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x