Follow us on

Home » राज्य समाचार » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » स्व. अमरनाथ यादव की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, आदमकद प्रतिमा लगाने की उठी मांग

स्व. अमरनाथ यादव की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, आदमकद प्रतिमा लगाने की उठी मांग

Share this post:

वाराणसी। जैतपुरा स्थित ज्वरहरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भाजपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय अमरनाथ यादव की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों, वक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने स्व. यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. अमरनाथ यादव के शिक्षक से राजनेता बनने तक के संघर्षपूर्ण जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें ईमानदार, निर्भीक, निडर एवं भाजपा का समर्पित सिपाही बताया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवा और संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा अपने कार्यों से समाज में अलग पहचान बनाई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों ने नगर में किसी प्रमुख स्थान पर स्व. अमरनाथ यादव की आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग शासन से की। कार्यक्रम का संचालन राजेश सेठ ने किया।

संगोष्ठी में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, भाजपा महिला मोर्चा की नेहा कक्कड़, पार्षद विवेक चंद्र जायसवाल, अभय यादव, अशोक यादव सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x